मध्य प्रदेशराज्य
नकली सिगरेट के कारोबार पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: दो दुकानों से 3 लाख का माल बरामद

मंडला (यशभारत)। शहर में अवैध और नकली सिगरेट की बिक्री पर नकेल कसते हुए पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में दो प्रमुख थोक विक्रेताओं के ठिकानों पर छापेमारी कर लगभग 3 लाख रुपये मूल्य की अवैध सिगरेट जब्त की गई है।
जानकारी के अनुसार शहर के दो थोक व्यापारी नीलेश ट्रेडर्स के संचालक राजेश वीरानी व पमलानी ट्रेडर्स के संचालक सनी पमलानी कि दुकानों पर छापा मारकर लाखों रुपए कि सिगरेट जप्त कर कार्रवाई कि गई है। शहर कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान ने बताया कि दोनों व्यापारियों से क्रमश 175 लाख व 120 लाख रुपए मूल्य कि सिगरेट बरामद हुई है दोनों संचालको विरुद्ध अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कि जा रही है।







