जबलपुरमध्य प्रदेश

पिस्टल और दो कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

हत्या के प्रयास, लूट और अवैध वसूली समेत 8 मामले हैं दर्ज

जबलपुर, यशभारत। गोहलपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार 21 अगस्त की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाबाटोला निवासी रंजीत उर्फ लाला चौधरी भोला नगर स्थित खेरमाई माता मंदिर के पास टीनशेड के नीचे पिस्टल लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही थाना गोहलपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान रंजीत उर्फ लाला चौधरी पिता शारदा चौधरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी सिंधी कैंप, बारूद खाना, फकीरचंद अखाड़ा के पीछे, बाबाटोला, थाना हनुमानताल के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक पिस्टल और लोअर की जेब से दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, अवैध वसूली और मारपीट सहित आठ अपराध पहले से दर्ज हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रितेश पांडे और टीम द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button