जबलपुरमध्य प्रदेश

यशभारत ब्रेकिंग : तेज रफ्तार ट्रॉले का कहर: ईको को 500 मीटर तक घसीटा, महिलाएं-बच्चे समेत कई घायल

चालक वाहन में फंसा;

जबलपुर, यशभारत। पाटन थाना क्षेत्र के गुरु पिपरिया के समीप बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रॉले ने सामने से आ रही ईको गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रॉला ईको वाहन को करीब 500 मीटर तक घसीटता हुआ खेत में ले गया। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया, जबकि ईको में सवार महिलाएं, बच्चे और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार ट्रॉला क्रमांक HR-38 AL-3399 जबलपुर से लोहे के गर्डर लेकर पाटन की ओर जा रहा था। इसी दौरान पाटन से जबलपुर आ रही ईको गाड़ी उसकी चपेट में आ गई। ईको वाहन में चालक सहित 8 से 10 महिलाएं और बच्चे सवार थे। टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क से घिसटता हुआ ट्रॉले के साथ खेत में जा पहुंचा।

हादसा इतना भीषण था कि ईको का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक स्टेयरिंग व केबिन के बीच बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद वाहन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल महिलाओं और बच्चों सहित सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

WhatsApp Image 2026 07 22 at 11.58.02

घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने ट्रॉला जब्त कर लिया है, जबकि फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रॉले की तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button