MP BUDGHT : : कांग्रेस ने बताया जनभावनाओं के खिलाफ तो भाजपा ने सशक्त और समावेशी अर्थव्यवस्था के लिए बताया ब्ल्यू प्रिंट

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि महंगाई को कम करने का कोई प्रयास इस बजट में नहीं किया गया है। बजट जनता की भावनाओं के अनुरूप नहीं है।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के आम बजट 2025 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट में गरीब, युवा, अन्न दाता और महिलाओं समेत मध्यम वर्ग के भी सपनों को पूरा करेगा।
प्रदेश को समृद्ध, सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित बनाने में यह बजट मददगार होगा। यह बजट गरीबी, अशिक्षा से मुक्ति दिलाने में दूरगामी परिणाम देगा। जीआईएस की बैठक में आए 30.77 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर लाकर प्रदेश में औद्योगिक क्रांति लाएगा। बजट में सरकार के 4 मिशन हैं। गरीब कल्याण मिशन, महिला कल्याण मिशन, किसान कल्याण और युवा कल्याण मिशन के लिए वित्त मंत्री द्वारा पेश मध्यप्रदेश सरकार का यह बजट एक सशक्त और समावेशी अर्थव्यवस्था के लिए ब्लू प्रिंट है।







