मध्य प्रदेशराज्य

खेत में सो रहे दंपत्ति पर खूनी हमला: पति की दर्दनाक मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रही पत्नी… क्षेत्र में हड़कंप 

गाडरवारा (नरसिंहपुर) | विशेष संवाददाता नरसिंहपुर जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत डंगहा गांव में देर रात एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहलाकर रख दिया। खेत स्थित अपने मकान पर सो रहे एक दंपत्ति पर अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने अचानक बोल दिया। इस बर्बर हमले में 50 वर्षीय पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी अत्यंत नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

आधी रात को हुआ खूनी खेल

घटना की मिली जानकारी के मुताबिक, डंगहा गांव निवासी भाईजी कौरव (50 वर्ष) और उनकी पत्नी सविता कौरव (45 वर्ष) अपने खेत पर बने मकान में रात को विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात हमलावर चुपचाप घर में दाखिल हुए और सो रहे दंपत्ति पर अचानक हमला कर दिया।

 

बदमाशों ने बिना किसी बहस या चेतावनी के फावड़े और डंडों से सीधे सिर पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। प्रहार इतने भीषण थे कि भाईजी कौरव का सिर बुरी तरह कुचल गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पत्नी की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर

पति पर हुए हमले को देखकर बीच-बचाव करने उतरी पत्नी सविता कौरव को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। उनके सिर और शरीर पर कई प्राणघातक वार किए गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते, हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो चुके थे।

गंभीर रूप से लहूलुहान सविता कौरव को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

अस्पताल में पोस्टमार्टम, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही डोंगरगांव पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू किए। मृतक भाईजी कौरव के शव को कब्जे में लेकर गाडरवारा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम कर रही है।

 

इन्होंने कहा….

“मामला बेहद गंभीर है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौका-ए-वारदात का मुआयना कर लिया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।” बबीता पहाड़े, थाना प्रभारी (डोंगरगांव)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button