भोपालमध्य प्रदेश

बागसेवनिया में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

बागसेवनिया में युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल, यशभारत। राजधानी के बागसेवनिया थाना इलाके में एक 26 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बागसेवनिया इलाके के निवासी आकाश यादव उम्र 26 साल ने अपने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वे तत्काल उसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज करने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button