गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, दो युवकों पर चाकू से हमला

गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, दो युवकों पर चाकू से हमला
भोपाल, यशभारत। राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर दो युवकों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। होटल के बाहर गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में कुछ अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमारी रघुवंशी पिता सियाराम अपने साथी के साथ बजरिया रेलवे स्टेशन स्थित संजय होटल पर खाना खाने आए थे। इसी दौरान पार्किंग और गाड़ी हटाने की बात को लेकर उनका वहां मौजूद कुछ अज्ञात लड़कों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। घटना में दोनों युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही बजरिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।






