मध्य प्रदेशराज्य

कन्या क्रीड़ा परिसर की अधीक्षक निलंबित : वैकल्पिक प्रभार सौंपा गया

 

यश भारत शहपुरा । कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कन्या क्रीड़ा परिसर शहपुरा की अधीक्षक श्रीमती रमा साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

 

जारी आदेशानुसार, कन्या क्रीड़ा परिसर शहपुरा के प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में अधीक्षक श्रीमती रमा साहू की कार्यशैली संतोषजनक नहीं पाए जाने, संस्था में उपस्थिति कम रहने तथा संस्था के संचालन में अनियमितताओं का उल्लेख किया गया था। इस संबंध में पूर्व में कारण बताओ सूचना पत्र भी जारी किया गया था, किंतु प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

 

कलेक्टर ने जारी आदेश में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के अंतर्गत श्रीमती रमा साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, शहपुरा निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। संस्था के सुचारु संचालन की व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्राथमिक शिक्षक एवं अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास शहपुरा की अधीक्षक श्रीमती मीना मरावी को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ कन्या क्रीड़ा परिसर शहपुरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button