इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर की बदहाल खेल व्यवस्थाओं पर लखन घनघोरिया ने विधानसभा में सरकार से मांगा जबाब

भोपाल,यश भारत

भोपाल,यश भारत। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने जबलपुर की खेल व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के बजट के बावजूद जबलपुर के खिलाड़ी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं।
लखन घनघोरिया ने सदन में रानी दुर्गावती वेलोड्रोम की बदहाल स्थिति, खेल परिसरों के रखरखाव में लापरवाही और जबलपुर में फुटबॉल मैदान के अभाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि ₹815 करोड़ के खेल बजट का लाभ खिलाड़ियों तक क्यों नहीं पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं से समृद्ध जबलपुर में अधोसंरचना की कमी खिलाड़ियों के भविष्य पर असर डाल रही है। विधायक ने स्टेडियमों के रखरखाव, खेल सामग्री और प्रतियोगिताओं के लिए स्वीकृत राशि के उपयोग में पारदर्शिता की मांग की। साथ ही 2006 से कार्यरत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण और सात माह से लंबित वेतन का मुद्दा भी विधानसभा में उठाया। सरकार ने फुटबॉल मैदान निर्माण के लिए ₹6 करोड़ स्वीकृत होने की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button