ममता की ढाल पर क्रूरता का प्रहार: बेटा-बहू के बीच झगड़े में बोलना पड़ा महंगा, फरसे से पिता की हत्या

यशभारत डिंडोरी ।डिंडोरी जिले के मेहंदवानी थाना अंतर्गत ग्राम धमनी के पटपरा टोला की है। सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए मेहंदवानी कॉलेज के पास स्थित मर्चुरी में लाया गया। बेटा-बहू के बीच हो रहे झगड़े में बीच बचाव करना पिता को महंगा पड़ गया। बेटे ने फरसा से वार कर पिता की हत्या कर दी गई। आरोपित बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा था
थाना प्रभारी शिवलाल मरकाम ने बताया कि बड़ा बेटा भगत सिंह तेकाम उम्र 40 वर्ष शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा था।
पिता ने झगड़ा रोकने का प्रयास किया था – भगत सिंह के पिता गंधी सिंह तेकाम उम्र 60 वर्ष ने झगड़ा रोकने का प्रयास किया। उसी दौरान भगत सिंह ने फरसा के डंडा से अपने पिता के सिर में वार कर दिया, जिससे गंधी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने आरोपित को घेरा
वारदात के बाद ग्रामीणों को खबर लगते ही मौके पर वे एकत्रित हो गए और आरोपित को घेर लिया, जिससे वह भाग नहीं पाया। घटना की सूचना पर डायल 112 स्टाफ मौके पर पहुंच गया और पंचनामा कार्रवाई शुरू की।
गिरफ्तार कर लिया और थाना लेकर पहुंची- पुलिस ने आरोपित को घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया और थाना लेकर पहुंची। आरोपित बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
वारदात के बाद गांव में मातम पसरा – पोस्ट मार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपित को न्यायालय में पेश कर रही है। वारदात के बाद गांव में मातम पसरा है।







