मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल: 4 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल: 4 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश
भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह तबादला प्रक्रिया आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से लागू रहेगी।
जारी आदेश के तहत 2012 बैच की आईएएस अधिकारी भारती जाटव ओगरे को उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। भारती जाटव इससे पूर्व खनिज साधन विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत थीं। वहीं, 2013 बैच की आईएएस अधिकारी मनीषा सेंतिया को गृह विभाग के अपर सचिव पद से स्थानांतरित करते हुए पर्यटन विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक फेरबदल की इसी कड़ी में 2016 बैच की आईएएस अधिकारी शुचिस्मिता सक्सेना को गृह विभाग में उप सचिव बनाया गया है। इससे पहले वे लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में उप सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। इसके अतिरिक्त, 2017 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक कुमार, जो अब तक पदस्थापना की प्रतीक्षा (वेटिंग) में थे, उन्हें नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।








