भोपालमध्य प्रदेश
150 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित

150 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित
भोपाल,यशभारत। नगरीय पुलिस भोपाल में सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए आयुक्त कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आरक्षक से लेकर निरीक्षक स्तर तक के लगभग 150 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने सभी पुलिस कर्मियों, उनके परिजनों और शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और जवानों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही अपेक्षा व्यक्त की कि भविष्य में भी सभी पुलिसकर्मी इसी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।






