19 जुलाई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बजट सत्र की रणनीति बनेगी, जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

19 जुलाई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक
बजट सत्र की रणनीति बनेगी, जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस
भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति को धार देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस विधायक दल की बैठक 19 जुलाई को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के भोपाल स्थित 74 बंगला निवास पर आयोजित की जाएगी। बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान पार्टी की रणनीति और सदन में उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत मंथन होगा। बैठक में प्रदेश से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ सदन में उठाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही सरकार को विभिन्न जनसमस्याओं पर घेरने की रणनीति भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल जनता की आवाज को पूरी मजबूती के साथ विधानसभा में उठाएगा। सिंघार ने आरोप लगाया कि प्रदेश में बेरोजगारी भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे लगातार बढ़ रहे हैं। इन विषयों पर सरकार को विधानसभा में जवाब देना होगा। कांग्रेस का प्रयास रहेगा कि जनता से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को प्रभावी ढंग से सदन में उठाया जाए।







