मध्य प्रदेशराज्य

मार्बल से भरी पिकअप ट्राले से टकराई, चालक की मौत : दूसरा साथी घायल

मंडला। जिले में एनएच-30 पर  बबैहा के पास ट्राला और बोलेरो पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटाकर सामान्य कराया। सूचना मिलते ही टिकरिया पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जबलपुर के कटंगी बाईपास निवासी 26 वर्षीय रोहित दुबे को मृत घोषित कर दिया। हादसे में जबलपुर के आगा चौक निवासी अमन रैकवार (20) गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बोलेरो पिकअप जबलपुर से मार्बल लेकर मंडला की ओर जा रही थी। बबैहा के पास सामने से आ रहे ट्राले से उसकी सीधी टक्कर हो गई, जिससे पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। टिकरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button