भोपालमध्य प्रदेश

बदलती जीवनशैली से बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा तनाव, खानपान और शारीरिक निष्क्रियता बन रहे जोखिम की बड़ी वजह, समय पर जांच जरूरी

बदलती जीवनशैली से बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा

तनाव, खानपान और शारीरिक निष्क्रियता बन रहे जोखिम की बड़ी वजह, समय पर जांच जरूरी

भोपाल, यश भारत। बदलती जीवनशैली और अनियमित दिनचर्या के बीच हृदय रोग लोगों के स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। दिल का दौरा कोरोनरी आर्टरी डिजीज उच्च रक्तचाप और अन्य हृदय संबंधी समस्याएं उम्रदराज लोगों के साथ युवाओं में भी चिंता का कारण बन रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक तनाव धूम्रपान अत्यधिक तैलीय और नमकीन भोजन शारीरिक गतिविधियों की कमी मोटापा मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर हृदय रोग के प्रमुख जोखिम कारकों में शामिल हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सीने में दर्द या दबाव सांस फूलना अत्यधिक पसीना चक्कर कमजोरी अथवा दर्द का बांह कंधे या जबड़े तक पहुंचना जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे संकेत मिलने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेना जरूरी है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम संतुलित आहार पर्याप्त नींद तनाव नियंत्रण और समय समय पर स्वास्थ्य जांच को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर ब्लड प्रेशर शुगर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच जोखिम को समय रहते पहचानने में मदद कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button