कटनी

जेल भेजे गए हत्या के आरोपी पिता-पुत्र, मामूली विवाद को लेकर की थी युवक की हत्या, रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलनगर में हुई थी वारदात

कटनी, यशभारत। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगल नगर में विगत दिनों मामले में विवाद को लेकर एक युवक की हत्या करने वाले आरोपी पिता पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में रमेश यादव पिता स्व उमेश यादव एवं रितेश यादव पिता रमेश यादव दोनों निवासी मंगल नगर को गिरफ्तार किया है। रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह ने बताया कि विगत 28 जून को संतोष गोड़ पिता लाल बहादुर गोड़ निवासी मंगल नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसको एवं उसके भाई कन्हैया गोड़ को मोहल्ले के रमेश यादव और रितेश यादव ने लड़ाई झगड़ा कर जान से मारने की नियत से उसके भाई कन्हैया गोड़ को चाकू मार दिया है। जिससे उसको चोट लग गई है और उसे सरकारी अस्पताल ले गए हैं, जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देकर अपराध पंजीबद्ध किया गया पीड़ित कन्हैया गोड़ को शासकीय अस्पताल कटनी से जबलपुर रेफर कर दिया गया था जिसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई थी। मामले में आरोपी गणों की तलाश हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह के द्वारा अलग-अलग स्थानों में टीम भेज कर आरोपी गाणो की पता तलाश की गई जो कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी गणों को गिरफ्तार किया जाकर जेल पहुंचाया गया।

उल्लेखनीय भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी में.अरूणपाल सिंह थाना प्रभारी रंगनाथनगर ,सउनि बहादुर सिंह, सउनि सतीश जाटव,प्र.आर. अजय तिवारी,प्रमोद सिंह, पवन पाठक, अनिल विश्वकर्मा, रामनरेश शुक्ला,महेंद्र दुबे, चंद्रिका शुक्ला,आरक्षक बृजेश यादव , वीरेंद्र दहायत,रोहित झरिया की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button