भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री इंदर सिंह परमार ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, लंबित मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया
Minister Inder Singh Parmar heard the grievances of party workers at the BJP state office. Instructions were issued for the prompt resolution of public grievances, and pending matters were referred to the concerned departments.

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री इंदर सिंह परमार ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं
जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, लंबित मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया
भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों के पास आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। संवाद कार्यक्रम के दौरान मंत्री परमार ने कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सरकार की प्राथमिकता है और प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव नहीं है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र हल कराया जाए। मंत्री परमार ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी ओर से उठाए गए प्रत्येक जनहित के मुद्दे पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं और जनहित से जुड़े विषय मंत्री के समक्ष रखे जिन पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।







