मध्य प्रदेशराज्य
भीषण सड़क हादसा: बस-ऑटो की भिड़ंत, 12 घायल, तीन गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह। जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर चिरई चोंच क्षेत्र के पास एक यात्री बस और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। फरार बस और उसके चालक की तलाश जारी है।







