जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

चंपत राय और अनिल मिश्रा का ट्रस्ट से इस्तीफा, राम मंदिर केस में कल 8 पर दर्ज 

7 को गिरफ्तार भी कर लिया गया

चंपत राय और अनिल मिश्रा का ट्रस्ट से इस्तीफा, राम मंदिर केस में कल 8 पर दर्ज

अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी की खबरों के बीच एक बड़ी खबर है। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और प्रमुख सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंपे जाने के तीन दिन बाद ही दो बड़े इस्तीफे हो गए हैं। श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य अनिल मिश्रा ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अपुष्ट सूत्रों से खबर है कि विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ने चंपत राय से इस्तीफा लिया है। इस समय बजरंग लाल बागड़ा सहित विश्व हिंदू परिषद के कई बड़े पदाधिकारी अयोध्या में ही मौजूद हैं।
आपको बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को ही एसआईटी ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। इसके बाद गुरुवार को मामले में केस दर्ज किया गया और 8 लोगों को आरोपी बनाया गया। इनमें से 7 को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। आरोपियों में चंपत राय के करीबी और ड्राइवर टिन्नू यादव का नाम भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button