छात्रों की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच देने छात्रों की गूंज अभियान का आज शुभारंभ शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर चलेगा देशव्यापी जनसंवाद अभियान
Chhatron Ki Goonj' (Voice of Students) campaign launched today to provide a national platform for students' voices. A nationwide public dialogue campaign will be conducted to demand reforms, transparency, and fairness in the education system.

छात्रों की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच देने छात्रों की गूंज अभियान का आज शुभारंभ
शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर चलेगा देशव्यापी जनसंवाद अभियान
भोपाल, यश भारत। देशभर के छात्रों और युवाओं की समस्याओं सुझावों तथा शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा गुरुवार को भोपाल से छात्रों की गूंज अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। यह देशव्यापी छात्र युवा अभियान शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद स्थापित करते हुए छात्रों की आवाज़ को नीति निर्माण तक पहुंचाने का प्रयास करेगा। अभियान के माध्यम से छात्रों प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों शोधार्थियों और युवाओं को अपनी बात रखने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराया जाएगा। अभियान के तहत देश के विभिन्न राज्यों में संवाद कार्यक्रम जन चर्चाएं छात्र सम्मेलन और सुझाव संग्रह अभियान आयोजित किए जाएंगे जिनके माध्यम से शिक्षा व्यवस्था की वर्तमान चुनौतियों और सुधार संबंधी प्रस्तावों को संकलित किया जाएगा।अभियान से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, परिणामों में देरी बढ़ती शैक्षणिक लागत रोजगारपरक शिक्षा की कमी और छात्रों के अधिकारों से जुड़े मुद्दे लगातार चर्चा का विषय रहे हैं। ऐसे में छात्रों की गूंज अभियान इन सभी विषयों पर व्यापक जनमत तैयार करने का कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना परीक्षा प्रणाली को अधिक निष्पक्ष बनाना तथा छात्रों की समस्याओं और सुझावों को सरकार एवं नीति निर्धारकों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही युवाओं को शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर जागरूक करने तथा उन्हें लोकतांत्रिक संवाद की प्रक्रिया से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा। अभियान के तहत प्राप्त सुझावों और मांगों को एकत्र कर संबंधित मंचों पर प्रस्तुत किया जाएगा ताकि शिक्षा क्षेत्र में आवश्यक सुधारों को लेकर ठोस पहल हो सके। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि देश की युवा शक्ति ही भविष्य की दिशा तय करती है इसलिए छात्रों की आवाज़ को सुनना और उसे राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। छात्रों की गूंज अभियान के शुभारंभ के साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और छात्रों के अधिकारों को लेकर देशव्यापी संवाद का नया दौर शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।







