जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

उद्घाटन के बाद भी विवादों में ‘बॉटल नेक’ फ्लाईओवर

सुरक्षा जांच पूरी होने से पहले उद्घाटन का आरोप, मंत्री ने की कार्रवाई की मांग

उद्घाटन के बाद भी विवादों में ‘बॉटल नेक’ फ्लाईओवर

सुरक्षा जांच पूरी होने से पहले उद्घाटन का आरोप, मंत्री ने की कार्रवाई की मांग

मीरा-भाईंदर, यशभारत।मीरा-भाईंदर का बहुचर्चित ‘बॉटल नेक’ फ्लाईओवर उद्घाटन के बाद एक बार फिर विवादों में आ गया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुधार और तकनीकी जांच पूरी होने से पहले ही भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने फ्लाईओवर का उद्घाटन कर दिया, जिससे नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

एमएमआरडीए द्वारा निर्मित यह फ्लाईओवर दीपक अस्पताल से भाईंदर फाटक तक बनाया गया है। चार लेन का यह पुल भाईंदर की ओर दो लेन में सिमट जाता है, जिसके कारण इसके डिजाइन को लेकर शुरुआत से ही विवाद रहा है। स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस डिजाइन के चलते भविष्य में यातायात जाम और दुर्घटनाओं की आशंका जताई थी।

प्रताप सरनाईक ने कहा कि फ्लाईओवर में सुरक्षा से जुड़े कई सुधार अभी लंबित हैं। उन्होंने याद दिलाया कि डिजाइन को लेकर उठे विवाद के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जांच के आदेश दिए थे, लेकिन उसकी रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। ऐसे में जांच पूरी होने से पहले उद्घाटन करना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने इस मामले में एमएमआरडीए के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button