जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

बारात में 500 रुपये को लेकर विवाद, युवक पर चाकू से हमला

जबलपुर,यशभारत।  सिहोरा क्षेत्र में बारात समारोह के दौरान 500 रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिहोरा थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि ग्राम गनियारी निवासी सतीश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्राम पौड़ा में आयोजित एक बारात में शामिल होने गया था। रात करीब 1:30 बजे खाना खाने के बाद वह पानी पीने जा रहा था, तभी गांव के आशीष चौधरी और सूरज चौधरी ने उससे शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।रिपोर्ट के अनुसार आशीष चौधरी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जबकि सूरज चौधरी ने चाकू से हमला कर सतीश की दाहिनी जांघ में चोट पहुंचा दी। घटना के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button