राष्ट्रपति दौरे और नीट परीक्षा के बीच प्रशासन सतर्क, विद्यार्थियों की सहायता के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

यश भारत, जबलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित जबलपुर प्रवास तथा 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वीवीआईपी मूवमेंट या यातायात प्रतिबंध के कारण यदि किसी परीक्षार्थी अथवा अभिभावक को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी आती है, तो वे तत्काल जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रशासन का कहना है कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में भी प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
🔹 पुलिस कंट्रोल रूम
मनीष राय (निरीक्षक) – 98261 85759
🔹 डीएसपी वैघनाथ प्रजापति
मोबाइल: 94253 89328
🔹 कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम
फोन: 0761-2624350
🔹 रघुवीर सिंह मरावी (डिप्टी कलेक्टर)
मोबाइल: 9406759078
🔹 नीलिमा राजलवाल (तहसीलदार)
मोबाइल: 9685054923
जिला प्रशासन ने नीट अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हों तथा किसी भी आपात स्थिति में उपरोक्त नंबरों पर संपर्क करें। प्रशासन का लक्ष्य है कि वीवीआईपी कार्यक्रमों के बावजूद किसी भी परीक्षार्थी की परीक्षा प्रभावित न हो।







