जबलपुर

बढ़ी ठिठुरन, अचानक छा गया कोहरा

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर समेत समूचे महाकोशल अंचल में ठंड का असर बरकरार है। हिमपात के कारण उत्तर दिशा से उत्तर-पश्चिमी हवाएं 2 से 3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हैं। इन सर्द हवाओं की चुभन से सिहरन पैदा हो रही है। आज सुबह सुबह अचानक कोहरा छा गया । विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर रही। 20 से 25 मिनट बाद कोहरा छंट गया पर हल्की धुंध छाई रही।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में नए साल की शुरुआत बादल और बारिश से होगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी की वजह से ऐसा होगा।29 से 30 दिसंबर के आसपास वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके काफी स्ट्रॉन्ग होने का अनुमान है।

नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा

31 दिसंबर और 1 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। अभी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। वहीं रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है इसके असर से जबलपुर सहित संभाग में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। अगले दो-तीन दिनों तक बादल ऐसे ही छाए रहेंगे हालांकि मौसम विभाग ने वर्षा की संभावना कम बताई हैं। वहीं तापमान में जरूर आंशिक रूप से बढ़ोतरी के आसार है। बहरहाल आसमान पर बादलों की अठखेलियों से ठंड में कोई खास कमी नहीं आई। वातावरण में ठंडक घुली रही। रात में सर्दी का असर बढ़ा रहा।

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान शहर का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतमन तापमान 09.08 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। सोमवार की सुबह तापमान 10 डिसे रहा। हवा में नमी प्रात:काल 86 प्रतिशत आंकी गई। गत वर्ष आज के दिन का तापमान अधिकतम 24.02 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस था। उत्तरी हवाएं 2 से 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम के शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

Related Articles

Back to top button