भोपालमध्य प्रदेश
कोहेफ़िज़ा के नए थाना प्रभारी होंगे लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, आदेश जारी

कोहेफ़िज़ा के नए थाना प्रभारी होंगे लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, आदेश जारी
भोपाल, यशभारत। राजधानी में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा फेरबदल किया गया है। नगरीय पुलिस भोपाल के पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश के तहत निरीक्षक लोकेन्द्र सिंह ठाकुर को थाना कोहेफ़िज़ा की कमान सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, रक्षित केन्द्र भोपाल में पदस्थ निरीक्षक लोकेन्द्र सिंह ठाकुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक थाना कोहेफ़िज़ा में कार्य हेतु स्थानांतरित किया गया है। इस आदेश को पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा अनुमोदित किया गया है।
निरीक्षक लोकेन्द्र सिंह ठाकुर जल्द ही कोहेफ़िज़ा थाने पहुंचकर अपना नया पदभार संभालेंगे।







