भोपालमध्य प्रदेश

डेढ़ लाख की अवैध विदेशी शराब जब्त

डेढ़ लाख की अवैध विदेशी शराब जब्त

​भोपाल, यश भारत। राजधानी में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि को एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने निशातपुरा थाना क्षेत्र के पलासी इलाके से भारी मात्रा में अवैध विदेशी मदिरा जब्त की है। जब्त की गई शराब की कुल कीमत लगभग एक लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग को पलासी इलाके में अवैध शराब के बड़े स्टॉक की सूचना मिली थी। टीम ने जब मध्य रात्रि को मौके पर छापेमारी की, तो वहां हड़कंप मच गया। हालांकि, आरोपी रात के अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में आबकारी अमला जुट गया है। आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

​कार्रवाई के दौरान टीम ने अलग-अलग नामी ब्रांड्स की अवैध विदेशी शराब बरामद की, जिसमें मुख्य रूप से ऑफिसर चॉइस, सेंट्रल प्रोवाइन्स और बकार्डी शामिल हैं। मौके से कुल 17 पेटी और 40 पाव अवैध शराब जब्त की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button