कटनी
आधा सैकड़ा पटवारियों के तबादले किये कलेक्टर ने, गृह तहसीलों में जमे पटवारियों का नहीं हुआ स्थानान्तरण
देखें लिस्ट
कटनी, यशभारत। कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिले की विभिन्न तहसीलों में पदस्थ आधा सैकड़ा से अधिक पटवारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक इनमे 18 पटवारियों का तबादला स्वेच्छिक़ एवं 43 पटवारियों के तबादले प्रशाशनिक दृष्टि से किये गए हैं। सभी पटवारियों को तीन दिन के भीतर नई पदस्थापना में आमद देने के निर्देश दिए हैं। तबादला सूची में ऐसे पटवारियों को राहत प्रदान की गई है, जो सालों से एक ही तहसील में जमे हुए हैं या फिर नियम विरुद्ध तरीके से ग्रह तहसील में काम कर रहे हैं। ऐसे पटवारियों में कई उच्च राजनीतिक संपर्क भी हैं।







