बिग डॉक्टर्स अवॉर्ड्स में चिकित्सकों का सम्मान सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता से समाज को स्वस्थ बना रहे डॉक्टर : मंत्री शिवाजी पटेल
Doctors Honored at Big Doctors Awards Doctors are making society healthy through service, dedication, and compassion: Minister Shivaji Patel

बिग डॉक्टर्स अवॉर्ड्स में चिकित्सकों का सम्मान , सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता से समाज को स्वस्थ बना रहे डॉक्टर : मंत्री शिवाजी पटेल
भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल में बिग एफएम 92.7 द्वारा आयोजित बिग डॉक्टर्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम में चिकित्सकों की उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टरों को सम्मानित कर उनके समर्पण और सेवा भावना को सराहा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री शिवाजी पटेल कहा कि चिकित्सकों की सेवा भावना संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा समाज को हर दिन स्वस्थ और समर्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े ये कर्मयोगी विपरीत परिस्थितियों में भी मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और उनका योगदान अभिनंदनीय है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर केवल उपचार नहीं करते बल्कि मरीजों और उनके परिजनों को विश्वास और उम्मीद भी देते हैं। समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है। अस्पतालों के आधुनिकीकरण मेडिकल शिक्षा के विस्तार अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। बिग डॉक्टर्स अवॉर्ड्स के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके योगदान को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सक स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







