जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
हाई कोर्ट चौराहे पर मेट्रो बस की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक मौके से फरार
जबलपुर, यश भारत

हाई कोर्ट चौराहे पर मेट्रो बस की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक मौके से फरार
जबलपुर, यश भारत।जबलपुर के हाई कोर्ट चौराहे के पास एक मेट्रो बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद बस चालक ने वाहन नहीं रोका और बस लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के समय वहां मौजूद एक युवक ने घायल की मदद करते हुए उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया तथा पुलिस को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई में सहयोग किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस और चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।







