कटनी

कटनी में टमाटर 60 रुपये किलो, 100 तक पहुंचने की आशंका, मध्यप्रदेश की टमाटर फसल खत्म, अब महाराष्ट्र के भरोसे सप्लाई

कटनी, यशभारत। मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी का सीधा असर अब आम आदमी की थाली और रसोई के बजट पर साफ दिखाई देने लगा है। कटनी सहित पूरे प्रदेश में टमाटर की कीमतों में अचानक भारी उछाल दर्ज किया गया है। खुदरा बाजार में टमाटर 60 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है। स्थानीय उत्पादन लगभग पूरी तरह समाप्त हो जाने के कारण आने वाले दिनों में कीमतों में और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। कटनी और आसपास के जिलों की निर्भरता अब पूरी तरह महाराष्ट्र से आने वाली सप्लाई पर टिक गई है। व्यापारियों के अनुसार फिलहाल महाराष्ट्र के नारायणगांव, संगमनेर और कलवन क्षेत्रों से टमाटर कटनी मंडी पहुंच रहा है। प्रदेश में अब इसी बाहरी सप्लाई के भरोसे मांग पूरी करनी होगी।व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में आम जनता की जेब पर महंगाई का बोझ और बढ़ सकता है। जैसे ही मानसून की बारिश शुरू होगी। परिवहन में बाधा और माल के खराब होने का जोखिम बढ़ जाएगा। ऐसे में टमाटर के दाम 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।रसोई का अहम हिस्सा माने जाने वाले टमाटर के महंगे होने से गृहिणियों का बजट बिगडऩे लगा है और आम उपभोक्ता महंगाई की दोहरी मार झेलने को मजबूर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button