भोपालमध्य प्रदेश

एम्स भोपाल बीएसएनएल के बीच एमओयू , मरीजों को मिलेंगी बेहतर डिजिटल सुविधाएं परिसर में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, संचार सेवाओं के आधुनिकीकरण पर रहेगा जोर

एम्स भोपाल बीएसएनएल के बीच एमओयू , मरीजों को मिलेंगी बेहतर डिजिटल सुविधाएं

परिसर में मजबूत होगा मोबाइल नेटवर्क, संचार सेवाओं के आधुनिकीकरण पर रहेगा जोर

भोपाल यश भारत। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स भोपाल और भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल भोपाल के बीच दूरसंचार एवं डिजिटल कनेक्टिविटी सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य मरीजों, उनके परिजनों और संस्थान के कर्मचारियों को बेहतर एवं आधुनिक संचार सुविधाएं उपलब्ध कराना है। समझौते के तहत एम्स भोपाल परिसर में टेलीफोन सेवाएं फाइबर टू द होम एफटीटीएच, प्राइमरी रेट इंटरफेस पीआरआई, टोल-फ्री सेवाएं क्लोज्ड यूजर ग्रुप सीयूजी कनेक्शन सहित विभिन्न दूरसंचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा अस्पताल परिसर में मोबाइल नेटवर्क कवरेज को और अधिक मजबूत किया जाएगा ताकि मरीजों और उनके परिजनों को निर्बाध संचार सुविधा मिल सके। एमओयू के अंतर्गत नेटवर्क उन्नयन और सूचना प्रौद्योगिकी अवसंरचना के विकास के लिए बीएसएनएल द्वारा तकनीकी परामर्श और आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया जाएगा। इससे अस्पताल की आंतरिक संचार व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी और डिजिटल सेवाओं के संचालन में भी तेजी आएगी। एम्स भोपाल प्रबंधन का मानना है कि यह सहयोग स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम प्रभावी और तकनीक सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे मरीजों के अनुभव में सुधार होगा और अस्पताल की सेवा गुणवत्ता को नई मजबूती मिलेगी। डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में यह पहल भविष्य की जरूरतों के अनुरूप एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button