भोपाल में वी आई ने की 5जी सेवा शुरू, यूजर्स को मिलेगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी एचडी स्ट्रीमिंग, गेमिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का बेहतर अनुभव , एआई आधारित नेटवर्क तकनीक का होगा इस्तेमाल

भोपाल में वी की 5जी सेवा शुरू, यूजर्स को मिलेगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी
एचडी स्ट्रीमिंग, गेमिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का बेहतर अनुभव , एआई आधारित नेटवर्क तकनीक का होगा इस्तेमाल
भोपाल यश भारत। दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया ने मध्यप्रदेश में अपने 5जी नेटवर्क विस्तार को आगे बढ़ाते हुए राजधानी भोपाल में 5 जी सेवाओं की शुरुआत कर दी है। इंदौर और ग्वालियर के बाद अब भोपाल के उपभोक्ताओं को भी अत्याधुनिक हाई स्पीड इंटरनेट सेवाओं का लाभ मिलेगा। कंपनी के अनुसार भोपाल में तेजी से बढ़ रही डिजिटल गतिविधियों डेटा खपत और तकनीक आधारित सेवाओं की मांग को देखते हुए शहर को प्राथमिकता दी गई है। राजधानी होने के कारण यहां छात्रों, पेशेवरों कारोबारियों और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे बेहतर नेटवर्क की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। वी की 5 जी सेवा शुरू होने के बाद उपभोक्ताओं को तेज डाउनलोड और अपलोड स्पीड के साथ हाई डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग ऑनलाइन गेमिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और रियल-टाइम क्लाउड एक्सेस जैसी सुविधाओं का बेहतर अनुभव मिलेगा। कंपनी का दावा है कि नई तकनीक से नेटवर्क की स्थिरता और गुणवत्ता में भी सुधार होगा। 5 जी नेटवर्क को सक्षम बनाने के लिए वी ने आधुनिक और ऊर्जा दक्ष दूरसंचार अवसंरचना तैनात की है। साथ ही नेटवर्क के प्रदर्शन को स्वत बेहतर बनाने के लिए एआई आधारित सेल्फ ऑप्टिमाइजिंग नेटवर्क तकनीक का उपयोग किया गया है जिससे उपभोक्ताओं को घर कार्यालय या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सके।वोडाफोन आइडिया की मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ बिजनेस हेड कविता नाडकर्णी ने कहा कि कंपनी राज्य के प्रमुख बाजारों में अपने नेटवर्क विस्तार को गति दे रही है। भोपाल में 5जी सेवाओं की शुरुआत इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि विस्तार योजना के तहत उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है जहां डेटा की खपत अधिक है और लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है। इनमें प्रमुख व्यावसायिक केंद्र और महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल शामिल हैं ताकि ग्राहकों को लगातार बेहतर नेटवर्क अनुभव मिल सके।







