Delhiउतरप्रदेशदेशमध्य प्रदेश

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल

गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने घटना की जानकारी ली

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्टील प्लांट की SMS-2 और STC-3 हीट फैसिलिटी में बड़ी मात्रा में पिघला हुआ स्टील लीक होने से आठ मजदूरों की मौत हो गई

विशाखापत्तनम के स्टील प्लांट मे बड़ा हादसा। (फाइल)

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्टील प्लांट की SMS-2 और STC-3 हीट फैसिलिटी में बड़ी मात्रा में पिघला हुआ स्टील लीक होने से आठ मजदूरों की मौत हो गई और अन्य कई घायल हुए हैं।

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के सर्कल इंस्पेक्टर केशव राव के मुताबिक, यह घटना बहुत ज्यादा तापमान पर पिघले हुए स्टील को ले जा रही एक लैडल के फटने से हुई। इसके बाद स्टील प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और मजदूर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्टील प्लांट के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने घटना की जानकारी ली

राज्य के गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुई दुर्घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विशाखापत्तनम के जिला कलेक्टर और शहर के पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की और स्टील प्लांट दुर्घटना से जुड़ी जानकारी ली।

गृह मंत्री घटना स्थल के लिए रवाना

मंत्री ने अधिकारियों के घायलों का बेहतर इलाज कराने और दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री तुरंत दुर्घटना स्थल पर रवाना हो गईं और लगातार अधिकारियों से फोन पर बात कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button