कटनी

चंडिका देवी मंदिर की 19वी वर्षगांठ 25 जून को, 3 दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरूआत कलश यात्रा से, 26 जून को विशाल भंडारे के साथ समापन

कटनी, यशभारत। उपनगरीय क्षेत्र कुठला में चंडिका नगर स्थित प्रसिद्ध चंडिका देवी मंदिर की 19वी वर्षगांठ प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आगामी 25 जून को धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर पवनपुत्र रामभक्त हनुमान जी की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी होने जा रही है। तीन दिवसीय विशाल धार्मिक आयोजन को लेकर जय मां चंडिका ट्रस्ट कमेटी की अहम बैठक रविवार को चंडिका मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस आयोजन को भव्यता और उत्साह के साथ मनाए जाने का निर्णय लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरूआत आगामी 24 जून को शाम 4 बजे विशाल कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा पन्ना मोड मंडी रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से गाजे-बाजे के साथ उत्साहपूर्वक निकाली जाएगी। इसी कड़ी में 25 जून एकादशी के दिन मां चंडिका देवी मंदिर की 19वी वर्षगांठ मनाई जाएगी और संगीतमयी रामचरित मानस का अखंड पाठ का जायेगा। आयोजन के अंतिम दिन 26 जून को सुबह 9 बजे मानस पाठ का समापन होगा। इसके बाद पूर्णाहूति हवन, पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। जय मां चंडिका ट्रस्ट कमेटी ने क्षेत्र के साथ ही शहर के धर्मप्रिय नागरिकों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। बैठक में दिनेश तिवारी, मनोज पांडे, पी सी गुप्ता, गणेश तिवारी, दीपक तिवारी, दुर्गा वर्मा, मार्तण्ड तिवारी, चंद्रिका तिवारी, रामकृष्ण दुबे, सुशील गर्ग, सीताशरण द्विवेदी, बलराम दुबे, सनत पांडे, बितानी विश्वकर्मा, नीलेश तिवारी, रामजी चतुर्वेदी, अंकुर तिवारी, देवेन्द्र कुशवाहा, विनोद दुबे, आशीष रैकवार सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button