जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

सब्जी व्यापारियों के गोदाम पर चला निगम का बुल्डोजर: यातायात को व्यवस्थित करने उठाया गया कदम

जबलपुर, यशभारत। रामपुर हाकर्स जोन सब्जी मार्केट पर आज गुरूवार को सुबह-सुबह अतिक्रमण की कार्रवाई की गई। सब्जी व्यापारियों द्वारा बनाए गए गोदामों को धाराशाही किया गया।

 

12 5


कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी और नगर निगम कमिश्रर के निर्देशन पर की गई कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य यातायात को व्यवस्थित करना है। बीते दिनों कलेक्टर और निगम कमिश्रर ने रामपुर सब्जी मार्केट का निरीक्षण किया था। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि शाम वक्त जाम से राहगीर परेशान हो जाते हैं। सब्जी मार्केट के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें अंदर न लगाकर बाहर लगाते है। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश निगम अतिक्रमण दस्ता को दिए गए थे।

11 9

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button