दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, चार पर मामला दर्ज

दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, चार पर मामला दर्ज
भोपाल, यशभारत। राजधानी में दो नाबालिगों के साथ एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पीडि़तों की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़कियों को आरोपी मो. सैफ, वासिद, शरद और अंकित बुधवार को 17 वर्षिय नबालिग को साकेत नगर स्थित होटल में लेजाकर दुष्कर्म किया । इस से पहले भी आरोपियों ने बीती 3 अप्रैल को बहला-फुसलाकर उसी होटल में एक 16 वर्षीय नाबालिग को ले गए थे। और सामूहिक दुष्कर्म किया था। बुधवार की घटना के बाद दोनों नाबालिगों ने परिवार के साथ थाने जा कर पुलिस को सूचना दी। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए बागसेवनिया थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।






