जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

ओमती टीआई राजपाल सिंह बघेल को मिला के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार,कैप्री गोल्ड लोन बैंक गाडरवारा में डकैती का खुलासा करने पर मिला अवार्ड 

जबलपुर यश भारत। नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्थित कैप्री गोल्ड लोन बैंक में हुई सनसनीखेज डकैती का सफल खुलासा कर अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को गुरुग्राम (हरियाणा) और मथुरा (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार करने वाले मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थाना प्रभारी ओमती राजपाल सिंह बघेल को उत्कृष्ट कार्यवाही को देखते हुए मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा वर्ष 2024 के के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।डकैती की वारदात के बाद पुलिस के सामने आरोपियों तक पहुंचना बड़ी चुनौती थी। टीआई राजपाल सिंह बघेल के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और लगातार फील्ड वर्क के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद विभिन्न राज्यों में दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

IMG 20260603 WA0095

केस की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई रकम, सोना-चांदी के आभूषण, हथियार और घटना में प्रयुक्त वाहनों की बरामदगी भी की। इस कार्रवाई को प्रदेश की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल करते हुए पुलिस मुख्यालय ने इसे उत्कृष्ट पुलिसिंग का उदाहरण माना है।

IMG 20260603 WA0097

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2023-24 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विभिन्न श्रेणियों में के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। यह सम्मान साहस, विवेचना कौशल और अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों को दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button