जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
बिलकिरांज फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी के संचालकों पर एफआईआर दर्ज, 15.72 लाख रुपये की अनियमितता का मामला, विजय नगर थाने में अपराध कायम

जबलपुर, यश भारत। बिलकिरांज फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं के मामले में विजय नगर थाना पुलिस ने कंपनी के संचालकों एवं कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कृषि विभाग द्वारा कराई गई जांच में कंपनी पर 15 लाख 72 हजार 802 रुपये की राशि अवैध रूप से अर्जित करने तथा शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने के आरोप पाए गए हैं।
सहायक संचालक कृषि रवि कुमार आमवंशी की शिकायत पर थाना विजय नगर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 338 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बनाप सिंह वर्मा, संदीप दुबे, सचिन दुबे, अंशुल वर्मन, सुधीर दुबे, विनोद पटेल, संजय हल्दकार और शाहिल पटेल सहित कुल नौ लोगों को आरोपी बनाया है।







