मध्य प्रदेशराज्य
बड़ी खबर : 24 घंटे में लगभग एक दर्जन गायो की मौत : फूड प्वाइजनिंग की आशंका , क्षेत्र में हड़कंप

गोटेगांव- नरसिंहपुर |जिले की तहसील गाडरवारा तब सन्नाटा पसर गाया जब डमरू घाटी और 132 के वी विधुत सब स्टेशन के पास निरंजन वार्ड में 24 घंटो में लगभग एक दर्जन गायो की मौत हो गई। गौ माता की मौत के बाद गाडरवारा शहर से लेकर गांव – गांव तक चारों तरफ कई तरह की चर्चाएं होने लगी है। गायों की एक साथ मौत होने पर डॉक्टरों ने भी फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है।
वहीं डमरू घाटी गाडरवारा निवासी गौ-पालक ममता बाई ने दुःख जाहिर करते हुए शहर के गौ- सेवको के साथ थाना गाडरवारा पहुंचकर एफ आई आर दर्ज कराई है महिला की शिकायत पर गाडरवारा पुलिस के द्वारा चार घंटे बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 बी एन एस के तहत “अज्ञात” पर प्रकरण दर्ज कर पशु चिकित्सा विभाग को मृत गायों के पोस्टमार्टम करने कहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट पर गंभीरता के साथ उचित करवाई करने का आश्वासन दिया।
डमरू घाटी गाडरवारा निवासी गौ-पालक ममता बाई यादव का कहना है कि पावर हाउस के आस पास बीते दिनो पूर्व एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें बचे हुए भोजन को कार्यक्रम के स्थल के पीछे फेंक दिया गया था l जिसको कई गायों द्वारा खाने के कारण लगभग एक दर्जन गो माता की दुखद मौत हो गई है जिसमें मेरी दो गायो की मौत हुई है। महिला का आरोप है कि मेरे द्वारा पुलिस को आयोजक का नाम और कारण बताया परंतु पुलिस ने अज्ञात पर चार घंटे बाद प्रकरण दर्ज किया।
गाडरवारा के गौ सेवक महेंद्र भार्गव, राकेश कुशवाहा, स्नेह लता त्यागी, भरत कौरव सहित भागीरथ तिवारी मानद पशु कल्याण अधिकारी ,प्रदेश प्रेस संयोजक मीडिया प्रभारी जी सी सी आई , पी एफ ए नरसिंहपुर ने भी थाना गाडरवारा में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई और कहा कि श्री मति ममता लगभग चार घंटे तक मामला दर्ज कराने की बात करती रही ओर पुलिस वाले लगातार महिला के ऊपर दबाव बनाते रहे और कहते रहे कि तुमने गायों को क्यों छोड़ा l बेजुबान लगभग एक दर्जन गौ माता की मौत पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि लगभग 8 मृत गाय माताओं को नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा श्मशान घाट में फेंक दिया गया और दो गौ माता जिनकी हालत गंभीर थी उन्हें दयोदय गौ शाला भेज दिया गया था वो गौ माता भी गोशाला में मृत अवस्था में पाई गई। सभी गौरक्षकों का कहना हैं कि कुछ दिन पहले डमरू घाटी के पास हुए एक बड़े आयोजन में खाना खाने से भी गौ माता की मौत होने की संभावना है प्रशासन निष्पक्षता से कार्रवाई करें और दोषियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई करें नहीं तो उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी।
इन्होंने कहा…
डमरू घाटी निवासी ममता बाई की शिकायत पर गाडरवारा पुलिस के द्वारा तत्काल भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 बी एन एस के तहत “अज्ञात” पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है पशु चिकित्सा विभाग को मृत गायों के पोस्टमार्टम करने कहा गया है जेसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट होते हैं तुरंत गंभीरता के साथ उचित करवाई की जाएगी। – विक्रम रजक थाना प्रभारी गाडरवारा







