मध्य प्रदेशराज्य
इंजीनियरिंग के छात्र ने किया सुसाइड : परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल ..पुलिस जांच में जुटी

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के घंसौर थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती घंसौर में रात्रि के समय 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार घंसौर पुरानी बस्ती निवासी सक्षम पिता कैलाश सेन उम्र 20 माता पिता के साथ घर पर था। वह कुछ काम से उपर वाले कमरे में गया। घर पर मम्मी ने चाय बनाई तो पिता से कहा कि सक्षम को चाय पीने नीचे बुला लो। जब पिता घर के उपर वाले कमरे में पहुंचे तो सक्षम पंखे की रॉड में फांसी पर लटका मिलाl परिजनों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी और उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रवास किया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया। इस घटना से मातम का माहौल है। घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झारिया का कहना है कि सूचना मिली थी कि पुरानी बस्ती में एक युवक ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही की गई है, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।







