देश

अपने घर का सपना महंगा, बिल्डर परेशान, लोहा, सीमेंट, गिट्टी, रेत के दाम 20 से 30% तक बढ़े, पुराने कॉन्ट्रेक्ट बने घाटे का सौदा

कटनी, यशभारत। अमेरिका-ईरान युद्ध, बढ़ती महंगाई और बाजार में लगातार महंगी होती निर्माण सामग्री के दामों ने अब भवन निर्माण कारोबार की कमर तोड़ना शुरू कर दिया है। कटनी में मकान, दुकान और छोटे निर्माण कार्यों के ठेके पहले से लेकर बैठे बिल्डर और कंस्ट्रक्शन कारोबारी इन दिनों भारी आर्थिक दबाव में हैं।

कारोबारियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में लोहा, सीमेंट, वायरिंग, टाइल्स और बाथरूम फिटिंग जैसी जरूरी सामग्री के दामों में 20 से 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो चुकी है, जबकि अधिकांश प्रोजेक्ट पुराने रेट पर हुए अनुबंध के आधार पर चल रहे हैं। ऐसे में अब काम पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है और कई प्रोजेक्ट घाटे में पहुंच गए हैं।

छोटे कारोबारियों पर सबसे ज्यादा असर

कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि बड़ी कंपनियां तो किसी तरह लागत संभाल लेती हैं, लेकिन छोटे ठेकेदार और स्थानीय बिल्डर सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। लगातार बढ़ती लागत के कारण कई लोगों ने अपने प्रोजेक्ट की गति धीमी कर दी है, जबकि कुछकारोबारी नए अनुबंध लेने से पहले अब सामग्री के रेट स्थिर होने का इंतजार कर रहे हैं। छोटे बिल्डर और ठेकेदार नए प्रोजेक्ट लेने से भी बच रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि जिन्हों ने पहले तय कीमत पर मकानों का ठेका लिया था, उनके लिए अब उसी बजट में काम पूरा करना बेहद कठिन हो गया है। कई छोटे बिल्डर और ठेकेदार नए प्रोजेक्ट लेने से भी बच रहे हैं।

इनका कहना है

यदि जल्द ही बाजार में कीमतों में स्थिरता नहीं आईतो छोटे ठेकेदारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। एक समय में दो से तीन साइटों पर काम चलता है और शुरुआत में ही ग्राहक से तय रेट पर अनुबंध हो जाता है। इसके बाद लगातार छह माह तक निर्माण कार्य चलता है, लेकिन इस दौरान निर्माण सामग्री के दाम तेजी से बढ़ गए हैं, जिससे लागत अचानक बढ़ गई है और सीधे नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

– प्रभात नायक, कारोबारी

बाथरूम फिटिंग भी महंगी

बाथरूम फिटिंग पर खर्च भी तेजी से बढ़ा है। पहले जहां एक अच्छा बाथरूम करीब 60 हजार रुपए में तैयार हो जाता था, अबउसी पर एक लाख रुपए से अधिक खर्च आ रहा है।

– घनश्याम बर्मन, ठेकेदार

कीमतों में इजाफा : एक नजर में

गिट्टी – पहलेः 68 रुपए स्क्वेयर फीट अबः 82 रुपए स्क्वेयर फीट

वृद्धि: 20.6 फीसदी

टाइल्स : पहले 45 रुपए स्क्वेयर फीट अबः 55 रुपए स्क्वेयर फीट

वृद्धि: 22.2 फीसदी

लोहा : पहले 48-50 रुपए किलो अबः 63-65 रुपए किलो वृद्धि : 30 फीसदी

रेत

पहलेः 62 स्क्वेयर फीट अबः 72 रुपए स्क्वेयर फीट वृद्धिः 16.1 फीसदी

सीमेंट

पहले: 270 बोरी
अबः 325 बोरी
वृद्धि : 20.4 फीसदी

ईंट : पहले 10 रुपए प्रति ईंट अबः 10.50 रुपए प्रतिईंट वृद्धि : 5 फीसदीIMG 20260603 WA0498

IMG 20260603 WA0499Screenshot 20260603 164653 Photo Editor2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button