उतरप्रदेशदेश

चेकिंग के दौरान अर्टिगा कार से अवैध शराब बरामद , दो नेपाली नागरिकों समेत तीन गिरफ्तार

552 बोतल अवैध शराब बरामद हुई

कुसमौल । गीडा पुलिस ने सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अर्टिगा कार से 552 बोतल अवैध शराब और नेपाली मुद्रा के साथ तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में दो आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नौसड़ चौकी प्रभारी अंजय कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र के बाघागाड़ा के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि लखनऊ की तरफ से आ रही एक अर्टिगा कार नंबर- यूपी 53 एलटी 9061जो गोरखपुर की ओर जा रही है, उसमें भारी मात्रा में अवैध शराब लदी हुई है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाई और रात करीब 1 बजे बताए गए वाहन को बाघागाड़ा के पास रोक लिया। जब पुलिस टीम ने अर्टिगा गाड़ी की सघन तलाशी ली तो उसमें से 552 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से 35,545 रुपये नेपाली मुद्रा और 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस ने मौके से ही कार सवार तीनों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया।

आरोपियों की पहचान विनय कुमार पुत्र रामगोपाल निवासी ग्राम धमेड़ी, थाना रामनगर, बाराबंकी, मोहन प्रसाद ग्रुम पुत्र पदुम बहादुर ग्रुम निवासी पोखरा, थाना रामनगर, कास्की, नेपाल, नारायण सिंह ग्रुम पुत्र करण सिंह ग्रुम निवासी पोखरा, थाना रामनगर, कास्की,नेपाल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की यह खेप कहाँ से लाई जा रही थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था। नेपाली मुद्रा मिलने के बाद पुलिस इस मामले के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button