भोपालमध्य प्रदेश

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस के गवाह से मारपीट, आरोपियों के दोस्तों ने दी धमकी-तू गवाह क्यों बन रहा

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस के गवाह से मारपीट, आरोपियों के दोस्तों ने दी धमकी-तू गवाह क्यों बन रहा

भोपाल, यशभारत। एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में एक बेहद गंभीर मोड़ सामने आया है। केस के मुख्य गवाह नीरज दुबे के साथ कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट और डराने-धमकाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का आरोप है कि मुख्य आरोपी समर्थ सिंह के दोस्तों ने उस पर हमला किया और गवाही न देने का दबाव बनाया। घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सांची पार्लर के पास घेरा, 4-5 लोगों ने किया हमला
पीड़ित नीरज दुबे, एक्ट्रेस की सास और मामले की आरोपी गिरिबाला सिंह के घर के पास ही सांची पार्लर का काउंटर चलाते हैं। नीरज के मुताबिक, शनिवार को आरोपी समर्थ सिंह के कुछ दोस्त उनके पास आए और विवाद करने लगे। हमलावरों ने नीरज से कहा तू इस मामले में गवाह क्यों बन रहा है?। इसके बाद 4 से 5 लोगों ने मिलकर उनके साथ जमकर मारपीट की।

कटारा हिल्स थाने में शिकायत, पुलिस को सौंपे वीडियो फुटेज
मारपीट की इस सनसनीखेज वारदात के बाद पीड़ित नीरज दुबे ने कटारा हिल्स थाना पहुंचकर पुलिस में लिखित आवेदन दिया है। इसके साथ ही घटना के पुख्ता सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे गए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कटारा हिल्स थाना पुलिस ने पीड़ित को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

CBI55

इधर… आरोपियों को साथ लेकर CBI ने किया सीन री-क्रिएशन
एक तरफ जहां गवाह को धमकाने का मामला गरमाया हुआ है, वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम इस मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। सीबीआई की टीम दोबारा सीन री-क्रिएशन के लिए आरोपी गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी। इस दौरान जांच अधिकारी दोनों मुख्य आरोपियों, गिरिबाला और समर्थ सिंह को भी अपने साथ मौके पर लेकर आए थे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण और सीन री-क्रिएशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सीबीआई टीम दोनों आरोपियों को लेकर वापस रवाना हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button