मध्य प्रदेशराज्य
भीषण सड़क हादसा : दो युवकों की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत , क्षेत्र में हड़कंप

सतना। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले ललित कुशवाहा पुत्र सौखीलाल कुशवाहा 40 वर्ष बाइक की ठोकर से घायल होकर एसजीएमएच लाए गए थे। ललित की भी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है।
बताया गया है कि दुर्घटना में युवक को घातक चोट लगी थी। पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया, जहां से बाद में परिवार के हवाले कर दिया गया है। इधर एक अन्य हादसे में घायल युवक ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। बताया गया है कि गुढ़ थाना के लोही गांव निवासी शिवकुमार कोरी पुत्र राममणि कोरी 19 वर्ष को कल रात में घायल अवस्था में लाया गया था। सडक़ हादसे में उसे गहरी चोट के चलते बचाया नहीं जा सका।







