जबलपुरमध्य प्रदेश

9वीं की छात्रा से छेड़छाड़:विरोध करने पर बाइक सवारों ने छात्रा और उसकी मौसी को भी सरेराह थप्पड़ जड़े

भोपाल में बाइक सवार तीन मनचलों ने 9वीं क्लास की छात्रा से सरेराह मारपीट कर दी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने आरोपियों की छेड़छाड़ का विरोध कर दिया था। आरोपियों ने छात्रा के साथ उसकी मौसी से भी मारपीट की। छात्रा को सरेराह मनचलों ने थप्पड़ भी जड़े। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हो सकी है।

टीटी नगर पुलिस ने बताया कि 14 साल की नाबालिग कक्षा 9वीं में पढ़ती है। सोमवार दोपहर अपनी मौसी के साथ न्यू मार्केट काम से आई थी। टीटी नगर इलाके में सड़क पर जाते समय बाइक सवार तीन युवक उसे देखकर कमेंट्स करने लगे। उसने इसका विरोध किया। इससे नाराज होकर बाइक सवार उतर उनके पास आ गए। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाती। एक आरोपी ने उसके पास आकर उसके थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। छेड़छाड़ करते हुए वे उससे मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आई मौसी से भी मनचलों ने मारपीट कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button