इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

तीन बहनों से रेप:16 साल की लड़की से बॉयफ्रेंड ने किया दुष्कर्म, फोटो-वीडियो वायरल करने धमकी देकर दोनों बहनों से भी रेप किया

मुरैना में अपहरण की गई लड़कियों के मामले में नया मोड़ आया है। तीनों नाबालिकों ने 11 घंटे की पूछताछ में पुलिस को बताया कि दो माह पहले एक लड़की के साथ बलात्कार किया था। उसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर दो लड़कियों के साथ मंगलवार को बलात्कार किया गया। यह सब बीच शहर में एमएस रोड स्थित रेस्टोरेंट सिटी व्यू टी कॉफी बार में किया गया। चारों आरोपी सुआलाल का पुरा गांव के हैं।
पहले बॉयफ्रेंड ने किया शोषण

सुआलाल का पुरा गांव की रहने वाली तीन चचेरी बहनें संजय कॉलोनी स्थित कोचिंग पर पढ़ने जाती हैं। उनकी दोस्ती गांव के रहने वाले अनूप, भोलू, रवि गुर्जर से हो गई। भोलू गुर्जर नाम का युवक इनमें से एक लड़की का बॉयफ्रेंड बन गया। दो महीने पहले भोलू ने हाईवे स्थित होटल में लड़की के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही, उसके फोटो व वीडियो बना लिए। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

नाबालिग लड़कियों ने बताई रेप की कहानी

13 सितंबर को तीनों बहनें रोजाना की तरह सुबह 8 बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थीं। जैसे ही, तीनों ट्रांसपोर्ट नगर के पास पहुंचीं, वहां गांव का रवि गुर्जर पुत्र मुन्ना गुर्जर मिला। बोला- तुम तीनों मेरे साथ रेस्टोरेंट में चलो, वहां पर अनूप है। अगर नहीं चलीं, तो हम तुम्हारे फोटो डाल देंगे। हम लोग काफी डर गए। रवि गुर्जर बाइक से तीनों को एमएस रोड स्थित सिटी व्यू कैफे रेस्टोरेंट में ले गया। यहां पहले से अनूप गुर्जर मौजूद था। यहां रवि गुर्जर एक बहन को कमरे में ले गया। अनूप गुर्जर भी दूसरी बहन को कमरे में ले गया। मैं बाहर बैठी रही। करीब आधा घंटे बाद पहले रवि गुर्जर बाहर आया, उसके बाद अनूप गुर्जर बाहर आए। दोनों बहनों ने बताया कि दोनों के साथ गलत काम किया गया है। अनूप कोल्ड ड्रिंक की बोतल लाया। उसने दोनों बहनों को पिलाई। मुझसे भी बोला, तो मैंने मना कर दिया। अनूप बोला- तू मेरे दोस्त के साथ चली जा। मैंने मना कर दिया। मैं ऑटो से रेलवे अंडरब्रिज के पास पहुंची। वहां काम कर रहे एक आदमी के मोबाइल से भाई को कॉल किया। उसके बाद मां व चाची आ गई। वे मुझे थाने लेकर आ गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button