कटनी

झिंझरी जेल में कैदी के साथ प्रताडऩा के आरोप, एसपी के पास पहुंचे परिजन, शिकायत देकर कार्रवाई की मांग

कटनी, यशभारत। जिला जेल में बंद माधवनगर निवासी मोहित धामेचा को लेकर उसके परिजनों ने जेल के कतिपय कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि जेल के अंदर मोहित के साथ प्रताडऩा की जा रही है और उससे लगातार पैसों की मांग की जा रही है। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इन आरोपों को लेकर पीडि़त परिवार शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि जेल के कुछ सिपाही मोहित पर दबाव बना रहे हैं और पैसे देने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में अब तक जेल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल सभी आरोप शिकायतकर्ता परिवार द्वारा लगाए गए हैं, जिनकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है। अब सभी की निगाहें जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button