भोपालमध्य प्रदेश

गर्दन पर छुरी मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

गर्दन पर छुरी मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

भोपाल,यशभारत। राजधानी के थाना गौतम नगर क्षेत्र में हुई जानलेवा हमले की वारदात को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में से एक पुराना शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई छुरी और घटना के समय पहने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 मई को टीला जमालपुरा निवासी शाहरुख डीआईजी वाईन शॉप पर शराब खरीदने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद आरोपी मुजीब अली, इसरार खान और उसके भाई ने शाहरुख के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब शाहरुख ने इसका विरोध किया, तो तीनों आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इसी बीच आरोपी इसरार ने जान से मारने की नीयत से शाहरुख की गर्दन पर बड़ी छुरी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को कड़ी मशक्कत के बाद काजी कैम्प क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button