मध्य प्रदेशराज्य
भीषण सड़क हदसा : तेज रफ्तार श्रद्धालुओं की बस की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

सतना /चित्रकूट यश भारत। चित्रकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत सतना बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार श्रद्धालुओं से भरी एक बस ने ऑटो चालक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बस गुजरात की है।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू पटेल के रूप में हुई है, जो ऑटो चालक बताया जा रहा है।
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार बस और चालक की तलाश की जा रही है।







