भोपालमध्य प्रदेश

एप बना तनाव और अवसाद से राहत का सहारा , एक लाख से अधिक लोग ले चुके परामर्श, जीवनशैली सुधारने में भी मिल रही मदद

एप बना तनाव और अवसाद से राहत का सहारा , एक लाख से अधिक लोग ले चुके परामर्श, जीवनशैली सुधारने में भी मिल रही मदद

भोपाल यश भारत। बदलती जीवनशैली बढ़ते स्क्रीन टाइम और मानसिक तनाव के बीच मध्यप्रदेश सरकार का मनहित एप लोगों के लिए मददगार साबित हो रहा है। मानसिक और भावनात्मक समस्याओं से जूझ रहे लोग अब इस एप के माध्यम से परामर्श और सुझाव लेकर तनाव व अवसाद से बाहर आने की कोशिश कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की इस डिजिटल पहल को अब तक 1 लाख 1 हजार से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके हैं जिनमें करीब 90 प्रतिशत उपयोगकर्ता मध्यप्रदेश के हैं। जनवरी 2024 में शुरू किए गए इस एप के जरिए लोग मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं घबराहट डर तनाव मोबाइल और इंटरनेट की लत जैसी परेशानियों पर विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं। एप पूरी तरह नि:शुल्क है और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसमें व्यक्ति अपनी मानसिक स्थिति से जुड़ी जानकारी दर्ज कर परामर्श प्रक्रिया शुरू कर सकता है। एप के माध्यम से योग्य मनोवैज्ञानिकों और मनोचिकित्सकों से 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है। टेलीमानस सेवा से जुड़कर लोग सीधे कॉल और वीडियो कॉल पर विशेषज्ञों से सहायता प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा गया है जिससे लोग बिना झिझक अपनी समस्याएं साझा कर पा रहे हैं। एप में तनाव प्रबंधन मानसिक मजबूती और जागरूकता से जुड़े आठ अलग अलग सेक्शन दिए गए हैं। इनमें वीडियो क्विज गतिविधियां और स्वयं की स्क्रीनिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं जिससे लोग मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button